संगीत सोम के ताजमहल वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार करते हुए सवाल किया कि क्या लाल किले से तिरंगा फहराया जाना बंद होगा क्योंकि वह भी गद्दारों ने बनाया था? दरअसल, यूपी के भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा था कि ताजमहल गद्दारों द्वारा बनाया गया था और उसको इतिहास में जगह नहीं मिलनी चाहिए।
इसी मसले को लेकर अमर उजाला ने अपने पाठकों से उनकी राय जाननी चाहिए। हमने पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा कि ''क्या आप राजनेताओं द्वारा ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों के बारे में की जाने वाली टिप्पणियों से सहमत हैं?''
पोल में कुल 8244 पाठकों ने हिस्सा लिया। पोल के सवाल से 17.69 फीसदी (1458 वोट) पाठकों का मानना है कि राजनेताओं द्वारा ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों के बारे में टिप्पणी से सहमत हैं। वहीं 79.91 फीसदी (6588 वोट) पाठक असहमत हैं। 2.4 फीसदी (198 वोट) पाठकों ने कोई राय व्यक्त नहीं की।