फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: पीएम मोदी का बयान पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई का संकेत

Mon, 26 Sep 2016 05:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उड़ी आतंकी हमले से देशभर में जारी भारी आक्रोश के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के कोझिकोड से से पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दी। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शिरकत करने आए पीएम मोदी ने पाकिस्तानी हुक्मरानों को एक तरह से ललकारते हुए कहा कि आतंकवादियों के लिखे भाषण पढ़ने वाले हुक्मरान कान खोलकर सुन लें कि भारत न तो उड़ी हमले को कभी भूलेगा और न ही हमारे 18 जवानों की शहादत बेकार जाएगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार पाकिस्तान का सीधा नाम लेते हुए कहा कि भारत को पाकिस्तान की हजार साल तक जंग लड़ने की चुनौती स्वीकार है। सियासी जगत में प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान को पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई के संकेत के रुप में देखा जाने लगा। अमर उजाला ने इसी मुद्दे पर अपने पाठकों से रायशुमारी की। अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठको से पूछा कि, 'पीएम मोदी के भाषण से आपको पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई के संकेत मिलते हैं?' इस पोल में 7 हजार से अधिक पाठकों ने हिस्सा लिया। सर्वाधिक पाठकों की यही राय थी कि हां, पीएम मोदी के इस भाषण से पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई के संकेत मिलते हैं।

पोल में पाठकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला-हां, कठोर कार्रवाई के संकेत मिलते हैं। दूसरा-नहीं, कठोर कार्रवाई के संकेत नहीं मिलते हैं। तीसरा- कह नहीं सकते। कुल शामिल 7,019 पाठकों में से 4,480 पाठक यानी 63.83 फीसदी ने कहा कि पीएम मोदी के भाषण से पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई के संकेत मिलते हैं।
विज्ञापन


पोल में शामिल 2,256 पाठक यानी 32.14 फीसदी ने कहा कि नहीं, पीएम मोदी के भाषण से पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई के कोई संकेत नहीं मिलते। वहीं पोल में शामिल 283 यानी 4.03 फीसदी पाठकों ने कहा कि वो इस मामले में कुछ कह नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें