फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: भारत बंद आयोजित करने के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं आएगी कमी

Tue, 11 Sep 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस के सोमवार को भारत बंद के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 14 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 80.87 रुपये प्रति हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 72.97 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल की  कीमतों में 14 पैसे और डीजल की कीमतों में 15 पैसे का इजाफा हुआ है। मुंबई में अब पेट्रोल 88.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 77.47 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। 

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि क्या भारत बंद आयोजित करने से वाकई पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आएगी?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 4505 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 27.41 फीसदी (1235 वोट) पाठकों ने माना कि भारत बंद आयोजित करने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आएगी। जबकि 72.59 फीसदी (3270 वोट) पाठकों ने माना कि भारत बंद आयोजित करने के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं आएगी कमी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें