फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: मुलायम की नाराजगी से अखिलेश को उठाना पड़ेगा नुकसान

Tue, 31 Jan 2017 05:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में चल रहा 'दंगल' खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज इस दंगल में नया दांव ख्‍ाेला जाता है। कांग्रेस से गठबंधन के बाद जीत की उम्‍मीद पाले बैठे अखिलेश यादव की मुश्किलें पिता मुलायम सिंह यादव ने यह कहकर बढ़ा दी कि उन्हें कांग्रेस का गठबंधन मंजूर ही नहीं है। इससे नाराज मुलायम ने यहां तक कह डाला कि वे अखिलेश के लिए प्रचार नहीं करेंगें। इतना ही नहीं 'नेताजी' ने अपने समर्थकों से यह अपील भी वे कांग्रेस उम्‍मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ें। 
विज्ञापन


मुलायम के इसी बयान पर अमर उजाला डॉटकॉम ने ऑनलाइन पोल किया। सवाल था कि 'क्या मुलायम सिंह यादव के प्रचार नहीं करने से अखिलेश को चुनाव में नुकसान होगा ?' पोल के जो नतीजे आए वो कुछ यूं हैं। 

पोल में कुल 9241 लोगों ने वोट किया। जिनमें में 54.74 फीसद यानि 4874 लोगों ने माना कि मुलायम की इस नाराजगी से अखिलेश को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं, 44.7 फीसद यानि 4131 लोगों ने नहीं के पक्ष में जवाब दिया। यानि उनका मानना था कि इससे अखिलेश को कोई नुकसान नहीं होगा। वहीं 236 लोग ऐसे भी रहे जो इस बारे में निश्चित रूप से कुछ नहीं कह सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें