फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: पाठकों ने भारतीय सेना को दिया सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय

Thu, 13 Oct 2016 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
विज्ञापन
भारतीय सेना द्वारा 28 सितंबर को पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइस इन दिनों बहुत चर्चा में है। भारतीय सेना द्वारा की गई इस सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सभी नेता एक दुसरे पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने बुधवार को कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का क्रेडिट सेना और 127 करोड़ देशवासियों को जाता है। हम सर्जिकल स्ट्राइक का क्रेडिट नहीं ले रहे हैं। मुंबई में कार्यक्रम के दौरान परिकर ने कांग्रेस के उन दावों को भी खारिज कर दिया, जिनमें यूपीए के शासनकाल के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक के दावे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 28 सितंबर की रात की गई सर्जिकल स्ट्राइक सरकार के अहम फैसले के परिणाम स्वरूप हुई, जिस पर सभी को हर्षित होना चाहिए।

वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर सर्जिकल स्ट्राइक को चुनावी मुद्दा बनाने का आरोप लगाया है। हर रोज सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पक्ष- विपक्ष के नेताओं के बयान आ रहे हैं। बुधवार को रक्षा मंत्री के बयान पर अमर उजाला ने अपने पाठकों से सर्जिकल स्ट्राइस के मुद्दे पर पोल का सवाल पूछा।
विज्ञापन


पोल में पाठकों से सवाल किया गया था कि इस 'सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय सबसे जाता किसे जाता है।?'  पोल में पूछें गए इस सवाल में हमने पाठकों को तीन विकल्प दिए। जिसमे पहला विकल्प 'पीएम मोदी' दूसरा विकल्प 'भारतीय सेना'और तीसरा विकल्प 'रक्षा मंत्री मनोहर परिकर' था।

इस सवाल पर हमें कुल 7865 वोट प्राप्त हुए। जिसमें सबसे ज्यादा पाठकों ने सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय भारतीय सेना को दिया है। इस सवाल पर भारतीय सेना के पक्ष में सबसे ज्यादा 61.75% यानि 4857 पाठकों ने वोट किए गए। वहीं 36.54 % यानि 2874 पाठकों ने पीएम मोदी को इस सर्जिकल स्ट्राइक का क्षेय दिया। करीब 1.7 यानि 134 पाठक ऐसे हैं जिन्होंने रक्षा मंत्री को सेना की इस कार्रवाई का क्षेय दिया हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें