फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 30 दिसंबर तक सब ठीक करने के पीएम मोदी के वादे पर जनता को यकीन

Mon, 14 Nov 2016 06:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से देशभर में बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। प्रधानमंत्री के इस बड़े फैसले पर विपक्ष की ओर से तीखा विरोध किया जा रहा है। नोटबंदी पर सवालों का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने पणजी में देशवासियों से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि कालाधन रखने वालों की नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा कि वह ये लड़ाई लोगों के भरोसे ही लड़ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, 'आज मैं उन करोड़ों लोगों के सामने सिर झुकाता हूं जो रातभर लाइन में खड़े रहे हैं।' उन्होंने देश की जनता से वादा किया कि 30 दिसंबर के बाद हो समस्या तो उन्हें हर सजा को मंजूर हैं। पीएम मोदी के इसी वादे पर अमर उजाला डॉट कॉम ने जनता की राय जानने के लिए पोल कराया। हमने पाठकों से सवाल पूछा, '30 दिसंबर तक सब ठीक करने के पीएम मोदी के वादे पर आप यकीन करते हैं?
विज्ञापन


हमारे ऑनलाइन पोल में 20,002 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 70.97 फीसदी यानी 14,196 पाठकों ने माना कि वे 30 दिसंबर तक सब ठीक करने के पीएम के वादे पर यकीन करते हैं। 
विज्ञापन


वहीं, 26.25 फीसदी यानी 5,251 लोगों ने पीएम मोदी के वादे पर यकीन न करने की बात कही। 2.77 फीसदी यानी 555 लोगों ने 'कह नहीं सकते' विकल्प को चुना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें