पाकिस्तान आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों की आलोचना झेल रहा है। इस पर अमेरिका पाकिस्तान पर चौतरफा दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
ट्रंप ने कहा था कि इस्लामाबाद आतंकियों को सुरक्षित जगह उपलब्ध करवाता है। वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ट्रंप के आरोपों का खंडन कर दिया था।
इस कड़ी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने वरिष्ठ डिप्लोमैट और मिलिट्री सलाहकार को पाकिस्तान भेजेंगे। ट्रंप की इस योजना के कई परिणाम सामने आ सकते हैं।
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या अमेरिका के इस रुख से पाकिस्तान आतंकी संगठनों के खिलाफ कदम उठाएगा?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 5740 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 36.39 फीसदी यानि 2089 पाठकों ने माना कि इस रुख से पाकिस्तान आतंकी संगठनों के खिलाफ कदम उठाएगा। जबकि 3127 पाठकों यानि 54.48 फीसदी पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 524 फीसदी यानि 9.13 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।