फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः अमेरिकी चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरेगा पाक, आतंकी संगठनों पर नहीं करेगा कार्रवाई

Fri, 08 Sep 2017 08:47 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान को आतंकवादियों की पनाहगाह करार देने वाला अमेरिका लगातार आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर लगाम लगाने के लिए जोर दे रहा है। बुधवार को अमेरिका ने कहा कि पाकिस्तान को इस बात पर अपने नजरिये को बदलना चाहिए कि आतंकी संगठन उसकी जमीन का प्रयोग नहीं कर रहे हैं, उसे आतंकियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन


पाकिस्तान पर आरोप लगाए जाते रहें हैं कि वह आतंकवादियों को बढ़ावा देता है। इन आतंकियों संगठनों में लश्कर और जैश-ए-मौहम्मद शामिल हैं। अमेरिका इन पर कार्रवाई के लिए पाक पर दबाव बना रहा है। वहीं ऐसा पहली बार हुआ है जब ब्रिक्स समिट में पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। 

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या अमेरिका चेतावनी के बाद पाकिस्तान अपने आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करेगा?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 10152 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में 16.33 फीसदी यानि 1658 पाठकों ने माना कि पाकिस्तान आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करेगा। जबकि 77.43 फीसदी यानि 7861 पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 6.24 फीसदी यानि 633 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें