संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (यूएनएससी) ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की थी। पाकिस्तान को अतंरराष्ट्रीय पटल पर अलग-थलग करने के भारत के प्रयासों को फ्रांस का साथ मिला है। फ्रांस अगले कुछ दिनों में संयुक्त राष्ट्र जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के मुखिया मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक प्रस्ताव पेश करने वाला है। हालांकि पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह के खिलाफ आक्रामक नीति अपनाते हुए भारत और फ्रांस पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। जिसमें इसी तरह का प्रस्ताव अजहर के भाई अब्दुल रौफ असगर के खिलाफ भी इसी तरह का प्रस्ताव लाया जाएगा। असगर पठानकोट हमले का आरोपी है। उसके अलावा जेईएम से संबंधित अन्य व्यक्तियों को भी प्रतिबंधित किया जाएगा।