फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: हमारा देश बाढ़ जैसी त्रासदियां झेलने में सक्षम नहीं है

Fri, 17 Aug 2018 08:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल की बाढ़ अब रौद्र रूप ले चुकी है। बाढ़ और लगातार हो रही बारिश से अभी तक यहां 167 लोग जान गंवा चुके हैं। फिलहाल कावेरी और लक्ष्मण नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है। केरल में बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। 

विज्ञापन


बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में पिछले 24 घंटे में 42 से ज्यादा मौतें हुई है। इन्हें मिलाकर राज्य में 8 दिन में 167 मौतें हो चुकी हैं। बाढ़ से सेंट्रल केरल के कई हिस्सों में ट्रांसपॉर्ट सिस्टम ठप है। पानी भरने से कोच्चि एयरपोर्ट 26 अगस्त तक बंद कर दिया गया है। 

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या हमारा देश बाढ़ जैसी त्रासदियां झेलने में सक्षम नहीं है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 3523 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 58.1 फीसदी (2047 वोट) पाठकों ने माना कि हमारा देश बाढ़ जैसी त्रासदियां झेलने में सक्षम नहीं है। जबकि 41.9 फीसदी (1476 वोट) पाठकों ने माना कि हमारा देश बाढ़ जैसी त्रासदियां झेलने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें