आतंकी बुरहान वानी के सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी फिर से सुलग उठी है। अभी तक 23 लोग हिंसा का शिकार हो चुके हैं, जिसमें एक पुलिस कर्मी भी शामिल है जिसकी गाड़ी रविवार दोपहर झेलम नदी में प्रदर्शनकारियों द्वारा ढकेल दी गई थी।
कश्मीर में बढ़ रही हिंसा पर अमर उजाला डॉट कॉम द्वारा पोल किया गया जिसमें यह बात निकल कर आई कि अलगाववादियों पर लगाम न लग पाने के कारण घाटी के हालात बिगड़ रहे हैं।
अमर उजाला के पोल में 3,225 पाठकों ने हिस्सा लिया।