फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः 70 फीसदी ने कहा, महत्वपूर्ण लोगों की बीमारी से जुड़े तथ्य सार्वजनिक हों

Sat, 10 Dec 2016 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Jayalalithaa
विज्ञापन
तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के बाद उनकी बीमारी और अस्पताल में गोपनीय तरीके से चले उनके इलाज पर अब कई सवाल उठ रहे हैं। तमिल अभिनेत्री गौतमी तड़ीमाला ने AIADMK प्रमुख की मौत को रहस्य जैसा बताया है। 
विज्ञापन


तड़ीमाला ने इसके लिए प्रधानमंत्री को संबोधित एक ब्लॉग पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने जया के 75 दिन के अस्पताल में चले इलाज पर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पीएम से अपील की है कि वह जननेता जयललिता की बीमारी, उनके इलाज और अचानक मृत्यु के अनसुलझे सवालों से पर्दा उठाएं।

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री की मौत के बाद उठ रहे सवालों के बाद अमर उजाला ने इस मुद्दे पर पोल कराया। अमर उजाला ने पाठकों से पूछा कि क्या महत्वपूर्ण लोगों की बीमारी से जुड़े सारे तथ्य सार्वजनिक कर देने चाहिए? अमर उजाला ने इसके लिए पाठकों को तीन विकल्प दिए। पहला- हां, दूसरा- नहीं और तीसरा विकल्प- 'कह नहीं सकते' का था। 
विज्ञापन


पोल में 4515 पाठकों ने हिस्सा लिया। इनमें से 70.03 प्रतिशत (3162 वोट) लोगों ने हां का विकल्प चुना, जबकि 27.26 प्रतिशत (1231 वोट) ने नहीं के विकल्प चुनाव किया। वहीं तीसरे विकल्प 'कह नहीं सकते' का चुनाव करने वाले लोगों की संख्या 2.7 प्रतिशत (122 वोट) रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें