फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: दाऊद इब्राहिम को भारत वापस लाना अब मुश्किल

Fri, 27 Oct 2017 07:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के वापस भारत लौटने पर मुंबई पुलिस के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि इसकी अब कोई संभावना नहीं है क्योंकि दाऊद पाकिस्तान में आईएसआई की हिरासत में है।
विज्ञापन


गैंगस्टर दाऊद 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों का मुख्य आरोपी है। इस हादसे में लगभग 257 लोगों की मौत हो गई थी, 713 लोग घायल हुए थे जबकि 27 करोड़ से अधिक संपत्ति बर्बाद हो गई थी। 

मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त एमएन सिंह ने कहा कि मैं यह नहीं कहता है कि हम उनके जुर्म को भूल जाएं लेकिन यह तो आपको भूल ही जाना चाहिए कि दाऊद कभी पाकिस्तान वापस लौटेगा। पाकिस्तान ऐसा कभी नहीं होने देगा। यदि ऐसा कोई प्रयास किया भी जाता है तो वे उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको भी लगता है कि दाऊद इब्राहिम को वापस लाना अब मुश्किल है? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कुल 7379 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 67.91 फीसदी यानि 5011 पाठकों ने माना कि दाऊद को वापस लाना अब मुश्किल है। जबकि 27.52 फीसदी पाठक यानि 2031 फीसदी पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 4.57 फीसदी यानि 337 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें