फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: नक्सली हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा 

Sun, 10 Jun 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी मिली है। महाराष्ट्र गृह विभाग को दो पत्र मिले हैं जिसमें न सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि उनके परिवार और गढ़चिरोली में नक्सलियों को निशाना बनाने वाले पुलिस अधिकारियों को खत्म करने की धमकी दी गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फडणवीस और उनके परिवार सहित नक्सल विरोधी मुहिम में शामिल पुलिस अधिकारियों को जान से मारने की धमकी भरे दो पत्र मिले हैं। इस पत्र में कहा गया है कि आप हमारे लोगों को मार कर मार्क्सवाद के विचार को खत्म नहीं कर सकते।

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या नक्सली हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए हैं?' 

सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 2555 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 85.24 फीसदी (2178 वोट) पाठकों ने माना कि नक्सली हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए हैं। जबकि 14.76 फीसदी (377) पाठकों ने माना कि नक्सली हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें