फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: मोदी सरकार के चार साल का काम अच्छा

Sun, 27 May 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने शनिवार को चार वर्ष पूरे कर लिए। भाजपा सरकार पूरे देश में अपनी उपलब्धि गिनाने में लगी हुई है। जबकि विपक्षी दल सरकार को विफल बता रहे हैं। कह रहे हैं कि कोरा झूठ बोलकर चार साल गुजार दिए। भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के कटक में एक जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि न हम कड़े फैसले लेने से डरते हैं न हीं बड़े फैसले लेने से चूकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार साफ नियत से काम कर रही है। हम सबको ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं। हमारी कंफ्यूजन वाली सरकार नहीं है बल्कि कमिटमेंट वाली सरकार है। 

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'मोदी सरकार के चार साल के काम को आप कैसा मानते हैं?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कुल 4384 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 52.67 फीसदी (2309 वोट) पाठकों ने माना कि मोदी सरकार के चार साल का काम अच्छा है। 13.62 फीसदी (597) पाठकों ने माना कि मोदी सरकार के चार साल का काम औसत है। जबकि 33.71 फीसदी (1478) पाठकों ने माना मोदी सरकार के चार साल का काम खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें