फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः मिताली राज के अचीवमेंट से देश में महिला क्रिकेट को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 13 Jul 2017 08:07 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर खुद को सचिन तेंदुलकर के बराबर लाकर खड़ा कर दिया है। आईसीसी महिला विश्वकप के 6वें मुकाबले में मिताली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन की शानदार अर्द्घशतकीय पारी खेली, जिसके साथ ही वो महिला क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई है।
विज्ञापन


मिताली ने एकदिवसीय मैचों में 6 हजार से अधिक रन बनाए और ऐसा करने वाली वे विश्व की पहली महिला खिलाड़ी बन गई। मिताली की इस उपलब्धि पर अमर उजाला ने पोल किया। अमर उजाला पोल में हमने अपने पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या मिताली राज के अचीवमेंट से देश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा? '

अमर उजाला पोल में कुल 11051 पाठकों ने हिस्‍सा लिया। करीब 10104 यानि कि 91.93 फीसदी पाठकों का मानना है कि मिताली के अचीवमेंट से देश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। महज 6.65 फीसदी यानि कि 735 लोगों ने कहा कि मिताली की उपलब्धि से महिला क्रिकेट को बढ़ावा नहीं मिलेगा।  1.92 फीसदी लोगों ने पोल में पूछे गए सवाल का हां या ना में कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें