फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: माल्या भारतीयों बैकों का सारा पैसा वापस नहीं लौटाएगा

Thu, 28 Jun 2018 08:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

17 भारतीय बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये लेकर भागा भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या अब कर्ज चुकाने को तैयार हो गया है। माल्या ने कहा है कि उसके पास करीब 13,900 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसको वो बेचना चाहता है और उसके बाद वह कर्ज की भरपाई कर देगा।

विज्ञापन


माल्या ने अपनी संपत्तियों को बेचने के लिए 22 जून को कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका भी दायर कर दी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर विजय माल्या की नींद अचानक कैसे खुल गई ? आखिर ऐसा क्या हुआ कि वह पूरे कर्ज को चुकाने को तैयार है ? 

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको भरोसा है कि विजय माल्या वाकई भारतीयों बैकों का सारा पैसा वापस लौटाएगा?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 4109 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 31.25 फीसदी (1284 वोट) पाठकों ने माना कि विजय माल्या वाकई भारतीयों बैकों का सारा पैसा वापस लौटाएगा। जबकि 68.75 फीसदी (2825 वोट) पाठकों ने माना कि विजय माल्या वाकई भारतीयों बैकों का सारा पैसा वापस नहीं लौटाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें