फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: मध्यप्रदेश पुलिस की ही तरह देशभर में निकले बलात्कारियों की सार्वजनिक परेड

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में महिला सुरक्षा को लेकर कई बातें सामने आती हैं, किसी राज्य में सरकार कानून कड़ा करना चाहती है तो कहीं जागरूकता को अहमियत दी जाती है। लेकिन इस बीच मध्यप्रदेश पुलिस ने देशभर के सामने एक और उदाहरण रख दिया है। दरअसल मध्यप्रदेश पुलिस ने महिला के साथ गैंगरेप के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और रविवार शाम सड़कों पर उनकी परेड निकाली।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने जब आरोपियों की ऐसी परेड देखी तो गुस्सा गए और आरोपियों को थप्पड़ जड़ दिए। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की तरह ही देशभर की राज्य सरकारें महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने का प्रयास कर रही है। लेकिन जो मध्यप्रदेश पुलिस की तरफ से किया गया, क्या आपको लगता है कि इससे अपराधियों में डर बढ़ेगा और इन अपराधों में कमी आएगी?

यही सवाल अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने मुद्दे का विषय बनया तो आपको जानकर हैरानी होगी कि बढ़ते अपराधों के खिलाफ लोगों का गुस्सा किस कदर बढ़ रहा है। पूछे गए एक सवाल में कि 'क्या मध्यप्रदेश पुलिस की ही तरह देशभर में बलात्कारियों की सार्वजनिक परेड निकालनी चाहिए?' कुल 2553 ने इस सवाल पर अपनी राय रखी। 
विज्ञापन


इस पोल में हां और ना के बीच का फासला इतना बड़ा है कि साफ तौर से जनता का मूड सामने आ रहा है। इस मुद्दे पर राय रखने वाले कुल 2553 लोगों में 2336 लोगों ने हां में अपनी राय रखी है। जबकि नहीं कहने वालों की संख्या कम है। कुल 217 वोट नहीं के पक्ष में हैं जो कि मात्र 8.5 प्रतिशत है। वहीं इस सवाल के समर्थन में 91.5 प्रतिशत लोगों ने हां कहा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें