फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल : 53 फीसदी लोगों ने माना बीजेपी पर कालेधन को लेकर केजरीवाल के आरोप गलत

Sun, 13 Nov 2016 06:00 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
500 और 1000 रुपए की नोटबंदी को लेकर सियासत चरम पर है। शनिवार को द‌िल्ली के सीएम अरव‌िंद केजरीवाल ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी और पीएम मोदी पर करारा हमला बोला था। उन्होंने बीजेपी पर सीधा ‌न‌िशाना साधते हुए आरोप लगाया क‌ि बीजेपी वालों ने पहले ही अपने माल को ठ‌िकाने लगा द‌िया है। उनका आरोप था क‌ि नोटबंदी के पीछे एक बड़ा घोटाला है। पिछले 2 दिनों से देश में भ्रष्टाचार कम करने के नाम पर असल में एक बहुत बड़े घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे दावा क‌िया क‌ि सरकार ने ऐलान से पहले अपने दोस्तों का रुपया ठिकाने लगवा दिया। अब आम जनता को तंग किया जा रहा है।
विज्ञापन



केजरीवाल के आरोपों पर अमर उजाला ने पोल कराया। पोल में पाठकों से सवाल पूछा गया कि बीजेपी ने पहले ही माल को लगाया ठिकाने। केजरीवाल के इस आरोप को आप सही मानते हैं? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर अपनी राय रखी। सबसे ज्यादा 52.99 फीसदी (9023) पाठकों ने केजरीवाल के इस आरोप को गलत बताया। इनका मानना है कि केजरीवाल का ये आरोप गलत है कि नोटबंदी बड़ा घोटाला है और बीजेपी ने पहले ही माल को ठिकाने लगा दिया। वहीं, 43.17 फीसदी (7351) पाठकों ने केजरीवाल के इस आरोप को सही बता रहे हैं। यानि इनका मानना है कि बीजेपी पर कालेधन को लेकर केजरीवाल के आरोप सही हैं। 3.88 फीसदी (646) पाठकों ने कहा कि कह नहीं सकते। पोल में कुल 17028 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें