फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः पाठकों ने माना आप के विधायकों को खरीदना मुमकिन

Tue, 29 Aug 2017 08:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
विज्ञापन
पिछले कई चुनावों में हार का सामना करने के बाद अपने साख बचाने में दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने बवाना विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शानदार जीत हासिल करने में सफल रही। वहीं, आप ने दूसरे नंबर पर रही बीजेपी से 24 हजार से ज्यादा वोटों से आगे रहकर जीत पक्की की।
विज्ञापन


जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके विधायकों जैसा कोई नहीं, कोई उन्हें नहीं खरीद सकता। कुल मतदान में आप का वोट शेयर 45.39 फीसदी रहा है। वहीं, दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी को कुल 59,886 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहने वाली बीजेपी को 35,834 वोट तो तीसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 31,919 वोट मिले थे।

इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदा नहीं जा सकता है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस बयान से सहमत हैं?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 13,232 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में 41.46 फीसदी यानि 5,486 पाठक अरविंद केजरीवाल के बयान से सहमत हुए। जबकि 54.3 फीसदी यानि 7,185 पाठकों ने माना कि आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदा जा सकता है और केजरीवाल के बयानों से सहमत नहीं हुए। वहीं, 4.24 फीसदी यानि 561 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें