कोलकाता के कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने गई सीबीआई टीम के अधिकारियों को रविवार को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले था। बाद में सीबीआई के पांचों गिरफ्तार अधिकारियों को छोड़ दिया गया। हालांकि किसी भी अधिकारी ने मीडिया से बातचीत करने से मना कर दिया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और पीएम मोदी पर वार करते हुए धरने पर बैठने का एलान कर दिया। ममता मेट्रो चैनल, कोलकाता में 'संविधान बचाओ' धरना पर बैठ गईं।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या सियासी धरना-प्रदर्शन में सरकारी अधिकारियों का शामिल होना सही है?
पोल के जवाब में हमें कुल 4320 वोट मिले। इनमें 16.27 फीसदी (703 वोट) पाठकों ने माना कि सियासी धरना-प्रदर्शन में सरकारी अधिकारियों का शामिल होना सही है, जबकि 83.73 फीसदी (3617 वोट) पाठकों ने माना कि सियासी धरना-प्रदर्शन में सरकारी अधिकारियों का शामिल होना सही नहीं है।