अमर उजाला पोल के जरिए इस बार पूछे गए सवाल 'क्या रेलवे अधिकारियों के प्रमोशन से जोड़ने पर भारतीय रेल समय से चलने लगेंगी?' पर लोगों ने बढ़-चढ़ कर अपनी राय हमें भेजी है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि पूछे गए सवाल पर 43.72% पाठकों को यही लगता है कि प्रमोशन से भारतीय रेल की टाइमिंग दुरुत होगी वहीं 56.28% पाठकों ने भारतीय रेल की खामियों पर अधिकारियों के प्रमोशन से कोई फर्क न पड़ने की संभावना व्यक्त की है। इस सवाल पर कुल 2706 पाठकों ने भाग लिया जिससे लोगों की ये स्पष्ट राय सामने आई है। अमर उजाला पोलिंग पाठकों की सहभागिता से विशेष विषयों पर स्पष्ट राय निकालने की एक कोशिश है। इसीलिए इस मुद्दे को आपके बीच रखा गया। अमर उजाला पोल के साथ आप जुड़े रहें क्योंकि आपकी राय से ही देश को मिलेगी नई दिशा।