फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: सोशल मीडिया की वजह से भारतीय सेना की सुरक्षा और गोपनीयता प्रभावित होती है

Mon, 14 Jan 2019 07:47 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में हनी ट्रैप के मामले का खुलासा होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क है। जैसलमेर में तैनात जवान सोमवीर से एक हफ्ते से आर्मी इंटेलीजेंस और राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा के अधिकारी पूछताछ कर रहे थे। नए साल में सबूत मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस मामले में कई चौंकाने वाले राज सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट ने 45 से ज्यादा जवानों को अपने जाल में फंसाया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी एजेंट ने फेसबुक के जरिए अनिका चोपड़ा के नाम से अकाउंट बनाकर जवानों से दोस्ती की थी। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तानी एजेंट अनिका ने 2016 में सबसे पहले सोमवीर सिंह को अपने झांसे में लिया था। इसके बाद उसके फ्रेंड लिस्ट में मौजूद लोगों से भी दोस्ती कर ली। मिलिट्री इंटेलिजेंस (एमआई) सहित टॉप खुफिया एजेंसियां की नजर अब इन्ही जवानों पर है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी एजेंट खुद को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस का कैप्टन बताती थी।

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या सोशल मीडिया की वजह से भारतीय सेना की सुरक्षा और गोपनीयता प्रभावित होती है?'
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 3320 वोट मिले। इनमें 86.75 फीसदी (2880 वोट) पाठकों ने माना कि सोशल मीडिया की वजह से भारतीय सेना की सुरक्षा और गोपनीयता प्रभावित होती है। जबकि 13.25 फीसदी (440 वोट) पाठकों ने माना कि सोशल मीडिया की वजह से भारतीय सेना की सुरक्षा और गोपनीयता प्रभावित नहीं होती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें