हाल ही में आए फैनी चक्रवात से जिस तरह की तबाही का अंदाजा लगाया जा रहा था, उससे जिस तरह से निपटा गया, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में देश ने जिस तरह से उन्नति की है, उससे लगता है कि इस क्षेत्र में हम काफी मजबूत हो चुके हैं। बीते समय की प्राकृतिक आपदाएं और अब की प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए तौर-तरीकों में भी काफी बदलाव आया है।
इसी मुद्दे पर अमर उजाला ने अपने पाठकों से सवाल पूछा था कि क्या अब भारत कुदरती आपदाओं से निपटने के लिए तैयार हो चुका है? इसके जवाब में कुल 3292 वोट पड़े। इनमें 70.11 फीसदी लोगों ने सहमति जताते हुए माना कि भारत अब कुदरती आपदाओं से निपटने के लिए तैयार हो चुका है। वहीं, 29.89 फीसदी लोगों मे माना कि अभी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में भारत पूरी तरह से तैयार नहीं है।