फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः हनीप्रीत मामले में पंजाब पुलिस पर CM मनोहर के लगाए आरोप सही

Fri, 06 Oct 2017 08:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री हनीप्रीत मामले को लेकर आमने-सामने हैं। सीएम मनोहर लाल पंजाब पुलिस को कटघरे में खड़े करते हुए कहा है कि पुलिस को पहले ही जानकारी थी, लेकिन हरियाणा पुलिस को इसकी सूचना देने में देरी हुई। 
विज्ञापन


वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल इस मामले में अपनी असफलता छिपाने को मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।

कैप्टन ने हनीप्रीत के मामले में पंजाब पुलिस की साजिश संबंधी खट्टर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने कहा कि डेरा प्रमुख को सजा सुनाए जाने के बाद भड़की हिंसा से कानून-व्यवस्था की स्थिति भंग हो गई। उससे लोगों का ध्यान हटाने को मनोहर लाल अब ऐसी कोशिशें कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या पंजाब पुलिस पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के लगाए आरोपों को आप सही मानते हैं?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 9165 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 

51.35 फीसदी यानि 4706 पाठकों ने माना कि सीएम मनोहर लाल के पंजाब पुलिस पर लगाए आरोप को वह सही मानते हैं। जबकि 3948 पाठकों यानि 43.08 फीसदी पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 5.58 फीसदी यानि 511 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें