इस बार की सर्दी में दिल्ली एनसीआर और आसपास की आबोहवा संतुलित रहे, इसके लिए सरकार ने पर्याप्त उपाय नहीं किए हैं। हैरानी इस बात पर है कि पिछले साल दिल्ली के प्रदूषण को लेकर इतनी लोगों को हुई असहनीय परेशानी के बाद भी न तो राज्य सरकार ने और न ही केंद्र सरकार ने कोई सबक नहीं लिया।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आने वाली सर्दियों में दिल्ली और आसपास प्रदूषण रोकने के लिए सरकार ने पर्याप्त उपाय किये हैं?'
पोल के जवाब में हमें कुल 3034 वोट मिले। इनमें 81.84 फीसदी (2,483 वोट) पाठकों ने माना कि आने वाली सर्दियों में दिल्ली और आसपास प्रदूषण रोकने के लिए सरकार ने पर्याप्त उपाय नहीं किये हैं, जबकि 18.16 फीसदी (551 वोट) पाठकों ने कहा कि आने वाली सर्दियों में दिल्ली और आसपास प्रदूषण रोकने के लिए सरकार ने पर्याप्त उपाय किये हैं।