फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए सरकार और नागरिक जिम्मेदार

Wed, 08 Nov 2017 08:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण का कहर जारी है जिसकी वजह से दिल्ली की हवा जहरीली हो चुकी है। धुंध के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने पांचवीं तक के सभी स्कूलों को बंद रहने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में जिस तरह की धुंध छाई हुई है वो दिवाली के अगले दिन से भी ज्यादा है। यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाए गए प्राधिकरण ईपीसीए (पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण) ने कई कदम उठाने का प्रस्ताव रखा है जिससे प्रदूषण कम किया जा सके।

इसमें जो सबसे अहम है वो है ‌पार्किंग फीस का चार गुना बढ़ाना। ईपीसीए ने प्रस्ताव रखा है कि प्रदूषण को कम करने के लिए लोगों को प्राइवेट गाड़ियां चलाने से हतोत्साहित करने के लिए पार्किंग फीस चार गुना बढ़ा दी जाए।
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए आप किसे जिम्मेदार मानते हैं? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

कुल 13092 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 15.48 फीसदी (2027) पाठकों ने माना कि इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। जबकि 23.83 फीसदी पाठकों (3120) का कहना है कि इसके लिए नागरिक जिम्मेदार हैं। वहीं,  60.69 फीसदी (7945) पाठकों ने माना कि बढ़ते प्रदूषण के लिए नागरिक और सरकार दोनों जिम्मेदार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें