फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल :  देश में पूर्व प्रधानमंत्रियों का संग्रहालय नहीं बनाया जाना चाहिए

Thu, 30 Aug 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा कि वो जवाहरलाल नेहरू के योगदान को मिटाने की कोशिश ना करें। मनमोहन ने कहा है कि नेहरू केवल कांग्रेस के नहीं बल्कि वो पूरे देश के थे। उन्होंने कहा कि नेहरू से जुड़े तीन मूर्ति भवन से सरकार छेड़छाड़ ना करे। मनमोहन सिंह ने चिट्ठी में गुस्से का इजहार करते हुए लिखा है कि सरकार एजेंडे के तहत नेहरू मेमोरियल म्यूजियम (एनएमएमएल) और लाइब्रेरी के स्वरूप और उसकी संरचना को बदलने में लगी है।

विज्ञापन


पत्र में सिंह ने लिखा कि नेहरू न केवल कांग्रेस बल्कि पूरे देश से संबंध रखते थे। सिंह ने पूछा है कि तीन मूर्ति भवन को क्या बिना बदलाव किए छोडा जाएगा? बीते हफ्ते भेजे गए इस पत्र में सिंह ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा है कि जब वह पीएम थे तब उनके 6 साल के कार्यकाल में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और तीन मूर्ति परिसर में बदलाव करने का कोई प्रयास नहीं किया गया। लेकिन दुर्भाग्य से वर्तमान सरकार एजेंडे के तहत ऐसा कर रही है।

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या देश में पूर्व प्रधानमंत्रियों का संग्रहालय बनाया जाना चाहिए?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 4118 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 45.9 फीसदी (1890 वोट) पाठकों ने माना कि देश में पूर्व प्रधानमंत्रियों का संग्रहालय बनाया जाना चाहिए। जबकि 54.1 फीसदी (2228 वोट) पाठकों ने माना कि देश में पूर्व प्रधानमंत्रियों का संग्रहालय नहीं बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें