फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: 90 वर्षीय महिला ने सजाई अपनी चिता, खुद को लगा ली आग

Thu, 16 Nov 2017 06:36 PM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में अपने घर में एक 90 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपनी चिता सजाकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि कलव्वा दादु कांबले नामक महिला ने कागल तहसील के बमानी नामक गांव में 13 नवंबर की रात को अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मृतक महिला गांव में अपने 57 वर्षीय बेटे विट्ठल के घर के बगल में अकेले रहती थी। अधिकारियों ने बताया कि 13 नवंबर की शाम को कलव्वा की पोती ने उन्हें खाना दिया जिसके वे अपने घर में सोने चली गईं। 

इसके बाद वृद्ध महिला ने दरवाजा बंद कर दिया और लकड़ियों और गोबर के उपले से अपनी चिता सजाई। इसके बाद कलव्वा ने उस पर केरोसिन छिड़ककर माचिस से आग लगा ली। अगले दिन सुबह जब कलव्वा की पोती एख गिलास दूध लेकर उनके घर आई तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसकी जानकारी उसने अपने पिता को दी।
विज्ञापन


ऐसी सूचना पाने के बाद राज्य परिवहन विभाग में कंडक्टर विट्ठल तुरंत अपनी मां के घर पहुंचा और दरवाजा तोड़ दिया। घर में घुसते ही उसने देखा कि घर के बीच में राख और उनके शरीर के कुछ हिस्से पड़े हैं। कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक संजय मोहिते ने कहा कि महिला अपनी जिंदगी से तंग आ गई थी जिसकी वजह से उसने इस वीभत्स कदम को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें