फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: जीएसटी लागू होने के एक साल बाद भी जनता को महंगाई से राहत नहीं मिली

Sun, 01 Jul 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में जीएसटी लागू हुए एक जुलाई को एक साल हो जाएगा। सरकार इसे व्यापारियों के लिए राहत बता रही है तो व्यापारी इसे आफत। व्यापारियों का कहना है कि साल भर में उनका काम-धंधा चौपट हो गया और वे मुनीम बनकर रह गए हैं। धंधे का पूरा समय महज लिखा-पढ़ी में निकल जा रहा है। वहीं, वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी कहते हैं, जीएसटी से व्यापारियों को कई तरह की सहूलियतें मिली हैं।

विज्ञापन


बता दें, केंद्र सरकार ने देश भर में एकीकृत कर प्रणाली लाने के उद्देश्य से वर्ष 2017 में एक जुलाई को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया था। इसका व्यापारियों ने पूरजोर विरोध भी किया था। तो सरकार ने भी शुरुआती दौर में व्यापारियों द्वारा जीएसटी में जो खामियां बताई, उसमें सुधार किया। 

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'जीएसटी लागू होने के एक साल बाद क्या आम आदमी को महंगाई से राहत मिली है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 4195 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 32.68 फीसदी (1371 वोट) पाठकों ने माना कि जीएसटी लागू होने के एक साल बाद आम आदमी को महंगाई से राहत मिली है। जबकि 67.32 फीसदी (2824 वोट) पाठकों ने माना कि जीएसटी लागू होने के एक साल बाद आम आदमी को महंगाई से राहत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें