फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः योगी सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद बेलगाम हुए अपराधी

Thu, 08 Jun 2017 07:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे। दो दिन पहले सीतापुर में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दाल व्यापारी, उसकी पत्नी और बेटे की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। परिवार को बचाने आए एक युवक को भी बदमाशों ने फायरिंग कर घायल कर दिया। फिलहाल वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


पिछले दो महीने में योगी सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी अपराधी बेलगाम हैं। आलम ये हैं कि लोग पूछ रहे हैं कि सरकार कहां हो? सूबे में नई सरकार बनते ही लोगों में नई उम्मीद जगी थी। शपथ लेने के साथ ही नए सीएम योगी आदित्यनाथ के तेवर देख कर लोगों को लगा था कि अब तो अपराधियों के दिन लद गए। खुद सीएम ने भी कहा था कि अपराधी राज्य को छोड़कर चले जाएं। अब यूपी में उनकी खैर नहीं है। लेकिन सारी कोशिश बेकार नजर आ रही है और अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं।   अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि यूपी सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद राज्य में अपराध पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 14,863 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 75.21 फीसदी यानि 11,179 पाठकों का मानना है कि सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद राज्य में अपराध पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। 21.07 फीसदी यानि 3131 पाठकों ने माना कि राज्य में अपराध पर नियंत्रण हो रहा है। वहीं, 3.72 फीसदी यानि 553 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें