फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना लड़ सकती है एक समय में पाक, चीन और आतंकियों से ढाई युद्ध- सेनाध्यक्ष बिपिन रावत

Thu, 08 Jun 2017 04:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
General Bipin Rawat
विज्ञापन
सेनाअध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने पड़ोसी देशों से युद्ध होने की स्थिति में बड़ा बयान दिया है। जनरल रावत ने कहा कि सेना एक समय में पाकिस्तान, चीन और आतंकियों के साथ ढाई युद्ध लड़ सकती है। सेनाध्यक्ष के बयान का नेवी के चीफ एडमिरल सुनील लांबा ने भी समर्थन किया है। सुनील लांबा ने कहा कि भारतीय सशस्त्र सुरक्षा बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
India is fully ready for two & a half front war (China, Pak & internal security requirements simultaneously): Army Chief to ANI (File Pic) pic.twitter.com/UKu8HSln04 — ANI (@ANI_news) June 8, 2017 न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जनरल रावत ने कहा कि सेना के पास इतनी क्षमता है कि वो आसानी से युद्ध करके जीत भी सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ सेना को मॉर्डन साजो सामान से लैस करने के लिए हमारी बातचीत चल रही है, जिससे सरकार भी पूरी तरह से राजी है। जल्दी ही सेना के पास कई तरह के आधुनिक हथियार लाने के प्रयास किए जाएंगे।  We keep raising our modernization issues with GoI, going well: Army Chief General Bipin Rawat to ANI on upgrading army equipment — ANI (@ANI_news) June 8, 2017 जनरल रावत ने कहा कि सेना के पास फिलहाल 30 फीसदी प्रचलित हथियार, 40 फीसदी पुराने हो चुके हथियार और 30 फीसदी नए हथियार व साजोसामान है।  
विज्ञापन
We as the army maintain a balance, obsolete (30%), obsolescence (40%) and modern equipment (30%): Army Chief in an interaction with ANI — ANI (@ANI_news) June 8, 2017 जनरल रावत ने आश्वासन देते हुए कहा कि कश्मीर घाटी में जल्द ही स्थिति में सुधार होगा और भारतीय सेना इसके लिए प्रयास कर रही है।  Condition in Kashmir will improve soon: Army Chief General Bipin Rawat to ANI — ANI (@ANI_news) June 8, 2017 थलसेनाध्यक्ष बिपिन रावत के बाद नेवी के चीफ एडमिरल सुनील लांबा ने भी कहा कि भारत की सेनाएं किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
The Indian armed forces are ready for any contingency: Navy Chief Admiral Sunil Lanba on Army Chief General Bipin Rawat's statement pic.twitter.com/GB0xh7szgt— ANI (@ANI_news) June 8, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें