हाल ही भ्रष्टाचार निरोधक (संशोधन) विधेयक-2018 संसद में पास हो गया है। इसके पास होने के साथ ही रिश्वत लेने वाले के साथ ही और रिश्वत देने वाले को भी अपराधी माना जाएगा और उसके लिए भी सजा का प्रावधान होगा। इस विधेयक में रिश्वत देने वाले को सात साल की सजा या जुर्माना या सजा और जुर्माना दोनों लगाने का प्रावधान किया गया है।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या रिश्वत देने वालों को भी सजा देने से देश में भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो जाएगा?'
पोल के जवाब में हमें कुल 4,257 वोट मिले। इनमें 56.59 फीसदी (2,409 वोट) पाठकों ने माना कि रिश्वत देने वालों को भी सजा देने से देश में भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, जबकि 43.41 फीसदी (1,848 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि रिश्वत देने वालों को भी सजा देने के बावजूद भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त नहीं होगा।