फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर नहीं घर पर नमाज अदा करें मुस्लिम, अजान के लिए लाउडस्पीकर की क्या जरूरत: राज ठाकरे

Fri, 27 Jul 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिमों के घर से बाहर नमाज अदा करने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुस्लिमों को सड़क पर नहीं बल्कि घर पर ही नमाज अदा करनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा 'अजान के लिए मुस्लिमों को लाउडस्पीकर की क्या जरूरत? ऐसा करके आप क्या दिखाने की कोशिश करते हैं? अगर आप नमाज अदा करना चाहते हैं तो इसे घर पर करिए। आप इसे सड़क पर क्यों अदा करते हैं?'


गुरु पुर्णिमा के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि 'सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। अगर सभी यह समझने लगे तो देश और राज्यों में किसी तरह का विरोधाभास नहीं पैदा नहीं होगा।
विज्ञापन






मराठा आंदोलन का किया समर्थन

राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग पर अड़े मराठा आंदोलन का भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान हिंसा राज्य सरकार की नाकामी का प्रतीक है। अगर भाजपा सरकार राज्य की सुरक्षा नहीं कर सकती तो उन्हें सत्ता संभालने का कोई हक नहीं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें