हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। कांग्रेस की ओर से एक आधिकारिक घोषणा में बताया गया कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट के अलावा केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनावी मैदान में उतरेंगे। बता दें कि वायनाड लोकसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। 2009 और 2014 के लोकसभा चुनावों में भी इस सीट पर कांग्रेस ने अपना परचम लहराया था। अब पूरे देश की निगाहें वायनाड सीट पर टिकी हुई हैं।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस को दक्षिण भारत में फायदा होगा?'
पोल के जवाब में हमें कुल 5151 वोट मिले। इनमें 59.29 फीसदी (3054 वोट) पाठकों ने माना कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वायनाड से लोकसभा का चुनाव लड़ने पर पार्टी को दक्षिण भारत में फायदा नहीं मिलेगा। जबकि 40.71 फीसदी (2097 वोट) पाठकों ने कहा कि राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस को दक्षिण भारत में फायदा मिलेगा।