फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से नहीं सुधरेंगे पार्टी के हालात

Tue, 05 Dec 2017 07:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की कमान अब जल्द ही राहुल गांधी के हाथों में होगी। राहुल का कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाना तय है, उनके सामने चुनाव लड़ने की इच्छा किसी ने नहीं जताई। वह इस पद के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं। ऐसे में साफ है कि राहुल 11 तारीख को विधिवत रूप से देश की सबसे पुरानी पार्टी की कमान संभाल लेंगे।
विज्ञापन


नामांकन से पहले राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी का आशीर्वाद भी लिया था। नामांकन के लिए पहुंचने पर कई सीनियर नेताओं ने उनका गले लगाकर स्वागत किया था। इस मौके पर मनमोहन सिंह ने राहुल को साहसिक बताते हुए कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को और आगे लेकर जाएंगे।

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पार्टी मजबूत होगी? सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कुल 13891 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 37.98 फीसदी (5276 वोट) ने माना राहुल के अध्यक्ष बनने से पार्टी मजबूत होगी। जबकि 57.86 फीसदी पाठक (8038 वोट) लोगों ने कहा कि इससे पार्टी मजबूत नहीं होगी। वहीं, 4.15 फीसदी (577 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें