फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल : सपा-बसपा के लिए 7 सीटें छोड़ना यूपी में कांग्रेस गठबंधन के रास्ते खुले होने का इशारा

Mon, 18 Mar 2019 08:28 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 की तिथियों की घोषणा हो चुकी है, इसके साथ ही सभी राजनीतिक दल सत्ता पाने के लिए उठापटक करने में जुट गए हैं। सत्तासीन भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्ष ने अपनी कमर कस ली है। केंद्र की राजनीति में अहम भूमिका रखने वाले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने सात सीटें सपा और बसपा के लिए छोड़ी हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस का यह फैसला किस ओर इशारा करता है यह जानने के लिए हमने ऑनलाइन पोल में पाठकों से सवाल पूछा था कि सपा-बसपा के लिए सात सीटें छोड़ना क्या यूपी में कांग्रेस गठबंधन के रास्ते खुले होने का इशारा है? सवाल के जवाब में कुल 4225 वोट पड़े। इनमें से 65.21 फीसद लोगों ने माना कि कांग्रेस का यह कदम गठबंधन के रास्ते खुले होने का इशारा है तो 34.79 फीसद लोगों ने कहा कि कांग्रेस का सात सीटें छोड़ने का आशय कुछ और भी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें