फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने एरिक्सन को किया 458.77 करोड़ रुपये का भुगतान

Mon, 18 Mar 2019 07:47 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रिलायंस कम्युनिकेशंस के चेयरमैन अनिल अंबानी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने स्वीडन की दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी एरिक्सन को 458.77 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि कंपनी को उच्चतम न्यायालय द्वारा तय की गई मंगलवार तक की समयसीमा के भीतर यह भुगतान करना था। यदि कंपनी ऐसा करने में विफल रहती तो आरकॉम के चेयरमैन अनिल अंबानी को तीन महीने जेल की सजा काटनी पड़ती। 

विज्ञापन


पिछले महीने इस मामले की सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय ने इसे ‘जानबूझ कर भुगतान नहीं करने’ का मामला बताया था और अंबानी को ‘अदालत की अवमानना’ का दोषी करार दिया था। साथ ही कंपनी को आदेश दिया था कि वह या तो चार हफ्ते के भीतर एरिक्सन के बकाये का भुगतान करें या अंबानी तीन माह जेल का कारावास भुगतें।

इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि आरकॉम ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार एरिक्सन को 458.77 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। हालांकि, इसकी ज्यादा जानकारी उसने नहीं दी। एरिक्सन से भी इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया हासिल नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें