फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: CM महबूबा मुफ्ती के बयान 'पाक से बातचीत ही एकमात्र विकल्प' से लोग असहमत 

Thu, 15 Feb 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला ऑनलाइन पोल
विज्ञापन

जम्मू के सुंजवां सैन्य कैंप हुए आतंकी हमले के बाद राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि कुछ मीडिया हाउसों ने ऐसा माहौल बना दिया है कि अगर हम पाकिस्तान के साथ बातचीत करते हैं तो हमें राष्ट्र-विरोधी करार दे दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा था कि कश्मीर में अमन और शांति कायम करने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत ही एकमात्र विकल्प है। 

विज्ञापन


महबूबा ने यह भी कहा था कि हमने पाकिस्तान के खिलाफ सभी युद्ध लड़े और जीते, लेकिन आज बातचीत के अलावा कोई हल नहीं है। सीएम ने कहा था कि जब तक दोनों देशों के बीच बातचीत के माध्यम से कोई रास्ता नहीं निकलता है तब तक जवान शहीद होते रहेंगे। 

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'पाक से बातचीत ही एकमात्र विकल्प है। क्या आप जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के इस बयान से सहमत हैं?'
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 3,610 वोट मिले। इनमें 82.55 फीसदी (2,980 वोट) पाठकों ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बयान 'पाक से बातचीत ही एकमात्र विकल्प' से असहमति जताई है, जबकि  17.45 फीसदी (630 वोट) पाठकों ने सीएम महबूबा मुफ्ती के बयान 'पाक से बातचीत ही एकमात्र विकल्प' से सहमति जताई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें