चीन ने बीते बुधवार को कहा कि वह भारत, पाकिस्तान के बीच रिश्ते सुधारने के लिए ‘रचनात्मक भूमिका’ निभाने का इच्छुक है। चीन ने नियंत्रण रेखा पर बढ़ते तनाव के बाद कहा कि कश्मीर के मुद्दे ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
चीन के इस बयान पर भारत ने साफ तौर पर कहा कि कश्मीर मुद्दा भारत और पाकिस्तान दो देशों का आपसी मसला है। कश्मीर को लेकर भारत का स्टैंड क्लियर है। भारत-चीन के मुद्दे को लेकर अमर उजाला ने पोल किया। पोल में हमने पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या चीन को कश्मीर मामले पर दखलअंदाजी करना चाहिए? अमर उजाला पोल में कुल 17477 लोगों ने हिस्सा लिया।
सर्वाधिक 91.16% यानि कि 15932 लोगों का मानना है कि चीन को कश्मीर मामले पर दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए, जबकि 7.35% यानि कि 1285 पाठकों का कहना है कि कश्मीर मसले को लेकर चीन को दखलअंदाजी करनी चाहिए।