फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM की अपील पर गरीबों के लिए करोड़ों लोगों ने सब्सिडी छोड़ी: शाह

Fri, 14 Jul 2017 08:06 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की एक अपील पर करोड़ों लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि देश की गरीब महिलाओं की समस्याओं को हल करने के लिए पीएम ने लोगों से अपील की और लोगों ने बढ़-चढ़कर उनकी बातों को माना। उन्होंने कहा कि लगभग एक करोड़ 10 लाख लोगों ने पूरे देश में गैस सब्सिडी छोड़ी है और लोग गरीबों के साथ खड़े हो गए।
विज्ञापन


People gave up subsidy on the appeal of PM Modi and today subsidy of 1,10,00,000 people are with the poor: Amit Shah on Gas subsidy pic.twitter.com/aZB9TKDj6Z— ANI (@ANI_news) July 14, 2017


बता दें कि शाह दिल्ली में भाजपा को मजबूत करने के लिए दो दिन के लिए दिल्ली में मौजद हैं। इस दौरान वह पिछले 20 सालों से दिल्ली की सत्ता से दूर भाजपा  को 'मिशन दिल्ली' कैंप के जरिए मजबूत करना चाहेंगे। यह शाह के 110 दिन के देशव्यापी दौरे का हिस्सा है।
विज्ञापन


इस दौरान शाह 16 मीटिंग में शिरकत कर कई नेताओं से रूबरू होंगे और दिल्ली में पार्टी 1993 से सत्ता से क्यों दूर रही इस बात पर गहन चर्चा होगी।

दिल्ली में एमसीडी चुनाव में मिली जीत के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है जिसके बाद पार्टी सत्ता पर काबिज अरविंद केजरीवाल सरकार के कमियों को जनता के सामने रखने के लिए कार्यकर्ताओं के निर्देश भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें