फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: सपा में उठे सियासी बवंडर से बसपा-बीजेपी को फायदा

Tue, 03 Jan 2017 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में उठा सियासी बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपना पक्ष लिए बैठे हुए हैं तो दूसरी तरफ पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव अपनी जिद्द पर अड़े हुए हैं। हाल ही ही में पार्टी का आपातकाली राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ, जिसमें अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया। इतना ही नहीं मुलायम को पार्टी का सरंक्षक बना दिया गया,  जबकि शिवपाल यादव और अमर सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन


इस बीच पीएम मोदी ने लखनऊ में रैली की। उनके वहां पहुंचते ही भीड़ में जोश द‌िखाई द‌िया, हर-हर मोदी और भारत माता की जय के नारे लगने लगे। पीएम मोदी की इस रैली के बाद चर्चा उठ गई है कि सपा में उठे भूचाल का फायदा दूसरी पार्टियों को होगा या नहीं।

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल किया। पोल में सवाल पूछा, 'सपा में उठे सियासी बवंडर का सबसे ज्यादा फायदा किसे होगा?' पाठकों से पूछा गया कि इससे बीजेपी, बसपा या कांग्रेस किसको ज्यादा फायदा होगा।
विज्ञापन


पोल में कुल  17805 पाठकों ने हिस्सा लिया। जिसमें सबसे अधिक 47.02 फीसदी यानि 8372 पाठकों ने माना कि सपा में चल रही कलह का फायदा बसपा को होगा।  46.01 फीसदी यानि 8192 पाठकों ने माना कि इसका फायदा भाजपा को होगा। वहीं   6.97 फीसदी यानि 1241 पाठकों ने माना कि इसका सीधा फायदा कांग्रेस को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें