यूं तो बॉलीवुड से पाकिस्तानी कलाकारों के बहिष्कार की मांग जब-तब उठती रही है। कई पाकिस्तानी कलाकारों को इसके चलते अपने देश वापस भी जाना पड़ा है। अब पुलवामा आतंकी हमले के बाद एक बार फिर यह मांग जोर पकड़ने लगी है।
इसी को लेकर जनता की राय जानने के लिए अमर उजाला के ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा था कि क्या बॉलीवुड से पाकिस्तानी कलाकारों का बहिष्कार उचित है। इसके जवाब में कुल 7280 वोट पड़ें। एकमत से 89.67 फीसद लोगों का मानना है कि पाक कलाकारों का बॉलीवुड से बहिष्कार किया जाए वहीं, 10.33 फीसद लोगों ने कहा कि यह कदम उचित नहीं।