शनिवार यानी 21 जुलाई को हुई जीएसटी काउंसिल की 28वीं बैठक में महिलाओं और आम उपभोक्ताओं को बड़ी मिली। इसमें महिलाओं की सेनेटरी नैपकिन को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से मुक्त कर दिया गया है जबकि एसी, वाशिंग मशीन, टीवी, फ्रिज जैसे 17 व्हाइट गुड्स (इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों) समेत 88 वस्तुओं का टैक्स स्लैब घटा दिया गया। पेट्रोल में इस्तेमाल होने वाले इथेनॉल पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। बता दें कि नई कर दरें 27 जुलाई से लागू होंगी।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या जीएसटी की दरों में किए गए बदलावों का फायदा भाजपा को 2019 के चुनावों में मिलेगा?'
पोल के जवाब में हमें कुल 4,030 वोट मिले। इनमें 63.77 फीसदी (2,570 वोट) पाठकों ने माना कि जीएसटी की दरों में किए गए बदलावों का फायदा भाजपा को 2019 के चुनावों में मिलेगा, जबकि 36.23 फीसदी ((1,460 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि जीएसटी की दरों में किए गए बदलावों का फायदा भाजपा को 2019 लोकसभा चुनावों में नहीं मिलेगा।