फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: भाजपा के राम मंदिर बनवाने के दावे में दम नहीं

Sat, 28 Jan 2017 04:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या का राम मंदिर बने, इस मुद्दे से देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था जुड़ी है, लेकिन लोगों की यह आस्था क्या भाजपा के राम मंदिर बनवाने के दावे पर उसके लिए सहानुभूति के वोटों में परिवर्तित हो सकती है? यह बड़ा सवाल है। ज्यादातर लोग भाजपा के राम मंदिर बनवाने के दावे से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं, दरअसल, अमर उजाला के ऑनलाइन पोल के जरिए सामने आंकड़े खुद ही बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन


यूपी चुनाव से ठीक पहले पत्रकारों के सवालों के जवाब में यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी के लिए राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं, बल्कि आस्था का विषय है। चुनाव बाद मंदिर बनेगा। इस बाबत अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल कराकर पाठकों की राय लेनी चाही। पोल में सवाल किया गया कि क्या राम मंदिर बनवाने के भाजपा के दावे में दम है?

सबसे ज्यादा 56.86 फीसदी (10,368) पाठकों ने कहा कि भाजपा के दावे में दम नहीं है। 40.38 फीसदी (7363) पाठकों ने माना कि बीजेपी जो कह रही है, वह वैसा ही करेगी, यानी राम मंदिर बनेगा। वहीं, 2.76 फीसदी (504) पाठकों ने सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 18,235 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें