फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 80 फीसदी लोगों की राय- भारतीय सेना में हो रही राजनीति की घुसपैठ

Thu, 07 Dec 2017 07:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि सेना को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। बुधवार को दिल्ली में यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम में जनरल रावत ने कहा 'पिछले कुछ दिनों से सेना के राजनीतिकरण की कोशिश हो रही है। इससे बचना जरूरी है।'  
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सेना का राजनीतिकरण देश के लोकतांत्रिक ताने बाने के लिए किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। सेना को राजनीति से लंबी दूरी बनाकर रखनी होगी। जनरल रावत ने सेना के राजनीतिक इस्तेमाल पर उठे सवाल के जवाब में ये बात कही।

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि भारतीय सेना में राजनीति की घुसपैठ हो रही है? सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 8944 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 79.96 फीसदी (7152 वोट) ने माना सेना में राजनीति की घुसपैठ हो रही है। जबकि 15.91 फीसदी पाठक (1423 वोट) लोगों ने कहा कि सेना में घुसपैठ नहीं हो रही। वहीं, 4.13 फीसदी (369 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें