फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल : आयुष्मान भारत योजना लाएगी देश की स्वास्थ्य प्रणाली में बदलाव

Mon, 24 Sep 2018 08:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड से आयुष्मान भारत बीमा योजना- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ कर दिय है। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 10.74 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाएगी। सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना के मुताबिक, ग्रामीण इलाके के 8.03 करोड़ और शहरी इलाके के 2.33 करोड़ गरीब परिवारों को इससे लाभ होगा। लगभग 50 करोड़ लोग इस योजना के दायरे में आएंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला डॉट कॉम ने इस मुद्दे पर ऑनलाइन पोल कराया था कि 'आयुष्मान भारत योजना क्या देश की स्वास्थ्य प्रणाली में बदलाव ला सकेगी?' इस पर 69.02 प्रतिशत लोगों का मानना है कि आयुष्मान भारत योजना देश की स्वास्थ्य प्रणाली में बदलाव लाएगी। वहीं, 30.98 प्रतिशत लोगों ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना देश की स्वास्थ्य प्रणाली में बदलाव नहीं लाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें