फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: अखिलेश किसी के बहकावे में आकर नहीं दे रहे मुलायम को चुनौती

Tue, 10 Jan 2017 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में उठे सियासी बवंडर चुनाव आयोग पहुंच गया है। पार्टी चिंह की लड़ाई के बीच मुलायम सिंह ने मान लिया कि पार्टी में विवाद तो है। मुलायम ने इस विवाद के लिए सीधे रामगोपाल को जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि रामगोपाल ही वही शख्स है जिसने पार्टी में विवाद खड़ा करवा रखा है, उसने हमारे बेटे को बहका दिया है।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने सुलह की बात रखते हुए कहा कि उम्मीद है सब जल्द ठीक हो जाएगा। मुलायम स‌िंह के इस बयान के बारे में रामगोपाल का कहना है क‌ि नेताजी के बयान पर मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा।
गौरतलब है कि  चुनाव आयोग ने आज मुलायम स‌िंह को मिलने के लिए 12.45 का वक्त द‌िया था।

मुलायम श‌िवपाल के साथ 12.30 पर पहुंचे। उनके साथ अमर स‌िंह भी मौजूद रहे। चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रखकर करीब 40 म‌िनट बाद मुलायम स‌िंह न‌िकल गए। उनके साथ श‌िवपाल और अमर स‌िंह भी न‌िकल गए। अखिलेश के बहकावे में आने या न आने पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल किया। पोल में सवाल पूछा कि क्या वाकई अखिलेश किसी के बहकावे में आकर मुलायम को चुनौती दे रहे हैं?
विज्ञापन


ऑनलाइन पोल में 8,662 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 68.68 फीसदी यानि 5,949 पाठकों ने माना कि अखिलेश अपने चुनावी एजेंडे पर ठीक चल रहे हैं और ऐसा नहीं है कि वे किसी के बहकावे में आकर मुलायम को चुनौती दे रहे हैं। वहीं 27.71 फीसदी यानि 2,400 पाठकों ने माना कि अखिलेश किसी के बहकावे में आ गए हैं और इसी वजह से पार्टी में कलह हो रखी है। 3.61 फीसदी यानि 313 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें