फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल : इंग्लैंड से लगातार हार के बाद कोच रवि शास्त्री को पद से दे देना चाहिए इस्तीफा

Tue, 14 Aug 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट में शर्मनाक हार झेलने के बाद भारतीय टीम की कलई खुल चुकी है। 5 मैच की सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के साथ ही अब भारतीय टीम के लिए तीसरा मैच किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा।

विज्ञापन


अब कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई के सवालों का सामना करना पड़ सकता है। चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए टीम का चयन तीसरे टेस्ट के बाद किया जाएगा जो शनिवार को नॉटिंघम में शुरू होगा। इसके नतीजे के बाद ही बोर्ड भावी कार्रवाई के बारे में फैसला लेगा।

भारत के श्रृंखला हारने पर शास्त्री और कोहली के अधिकारों में कटौती हो सकती है। अधिकारी ने कहा, ‘शास्त्री और मौजूदा सहयोगी स्टाफ ऑस्ट्रेलिया में (2014-15 में 0-2) , दक्षिण अफ्रीका (2017-18 में 1-2) में श्रृंखला गंवा चुकी है और अब हम इंग्लैंड में बुरी स्थिति में हैं।’
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'इंग्लैंड सीरीज में लगातार टीम इंडिया की हार के बाद क्या रवि शास्त्री को कोच पद से इस्तीफा दे देना चाहिए?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

कुल 3733 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 59.42 फीसदी (2218 वोट) पाठकों ने माना कि इंग्लैंड सीरीज में लगातार टीम इंडिया की हार के बाद रवि शास्त्री को कोच पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। जबकि 40.58 फीसदी (1515 वोट) पाठकों ने माना कि इंग्लैंड सीरीज में लगातार टीम इंडिया की हार के बाद रवि शास्त्री को कोच पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें