फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल: सीरिया पर अमेरिकी हमले के बाद भी आतंकवाद को पनाह देने वाले देश नहीं सुधरेंगे

Sun, 15 Apr 2018 08:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
amar ujala poll
विज्ञापन

अमेरिका ने शनिवार की सुबह 4 बजे (स्थानीय समयानुसार) सीरिया की राजधानी दमिश्क, डूमा और होम्स पर टॉम हॉक्स क्रूज मिसाइलों से हमले किए। सीरिया में 7 अप्रैल को हुए रासायनिक हमले के जवाब में की गई इस कार्रवाई में ब्रिटेन और फ्रांस ने भी साथ दिया। सीरिया ने इसे बर्बर और क्रूर कार्रवाई बताते हुए अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन भी बताया था। 

विज्ञापन


सुबह होते ही सीरियाई नागरिक संयुक्त कार्रवाई के खिलाफ दमिश्क की सड़कों पर उतरे। वाशिंगटन के शीर्ष अधिकारी जोसेफ डनफोर्ड ने बताया था कि नाटो हमले में एक रासायनिक हथियार शोध केंद्र, एक भंडारण केंद्र और एक कमांड पोस्ट को निशाना बनाया गया। उनके मुताबिक, सीरिया ने हमले को नाकाम करने की कोशिश की, लेकिन हम कामयाब हुए। हमले के बाद अमेरिका के रक्षा सचिव जिम मैटिस ने कहा था कि फिलहाल अगले हमले की कोई योजना नहीं है।

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या सीरिया पर अमेरिकी हमले के बाद आतंकवाद को पनाह देने वाले देश सुधरेंगे?'
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 1,846 वोट मिले। इनमें 47.24 फीसदी (872 वोट) पाठकों ने माना कि सीरिया पर अमेरिकी हमले के बाद आतंकवाद को पनाह देने वाले देश  सुधरेंगे, जबकि 52.76 फीसदी (974 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि सीरिया पर अमेरिकी हमले के बाद भी आतंकवाद को पनाह देने वाले देश नहीं सुधरेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें